Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लोकसभा चुनाव का परिणाम आते ही बंगाल में बदल जाएगी सरकार : शुभेंदु अधिकारी

इस बार राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सीएए को लेकर राज्य के सत्ताधारी खेमे पर हमला बोला है।

03 Feb 2024

लोकसभा चुनाव का परिणाम आते ही बंगाल में बदल जाएगी सरकार : शुभेंदु अधिकारी

हुगली। पूरे देश के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज गई है। इन सबके बीच सीएए का मुद्दा एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में लौट आया है। कुछ दिन पहले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीएए को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। इस बार राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सीएए को लेकर राज्य के सत्ताधारी खेमे पर हमला बोला है। शुक्रवार शाम हुगली जिले के चुंचूड़ा में शुभेंदु ने कहा ''''1945 से पश्चिम बंगाल के दो करोड़ बंगाली हिंदुओं का संघर्ष फरवरी में सफल होने जा रहा है। इसलिए ममता बनर्जी भयभीत हो गई हैं।'''' शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी इसलिए भयभीत हो गई हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को 35 सीट में आएंगे और तृणमूल कांग्रेस साफ हो जाएगी। और इसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार आ जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, मेरे पास पास खबर है, सीएए पोर्टल लॉन्च होने वाला है। कानून पहले ही पारित हो चुका है। नियम बना हुआ है। गृह मंत्रालय इसे फरवरी में लागू करने जा रहा है।''''

इसके बाद शुभेंदु ने कहा ''धार्मिक कारणों से प्रताड़ित होकर बांग्लादेश से भागे बंगाली हिंदुओं को एक साथ नागरिकता देना नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता है। अमित शाह का बनाया कानून लागू होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और बनगांव से भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने रविवार को काकद्वीप में एक बैठक में दावा किया था, ''''मैं गारंटी देता हूं, सीएए सात दिनों के भीतर लागू किया जाएगा.'''' इसके बाद राज्य के मंत्री शशि पांजा ने पलटवार करते हुए कहा था, ''''मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएए की कोई जरूरत नहीं है। सीएए बंगाल में प्रभावी नहीं होगा।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News